SBI लाइफ इन्शुरन्स चाइल्ड प्लान

 Sbi Life इन्शुरन्स चाइल्ड प्लान


Sbi लाइफ आपको व् आपके बच्चे के future के लिए बहुत ही अच्छा प्लान परदान करता है

जब बात बच्चों की पढाई की आती है, तब कोई भी माता-पिता कोई समझौता नहीं करता चाहते| बच्चों की पढाई के लिए अच्छे से अच्छा निवेश करना चाहते हैं| बच्चों की पढाई की लिए बेस्ट चाइल्ड प्लान या बेस्ट पालिसी के बारे में जानना चाहते हैं|

इसी सिलसिले में आज चर्चा करते हैं एसबीआई लाइफ के स्मार्ट चेम्प इंश्योरेंस प्लान (SBI Life Smart Champ Insurance Plan) के बारे में| जानते हैं इस प्लान के बारे में और देखते हैं की क्या आपको इस प्लान में निवेश करना चाहिए

एसबीआई लाइफ स्मार्ट चेम्प इंश्योरेंस प्लान (SBI Life Smart Champ Insurance Plan in Hindi) की कुछ ख़ास बातें

  1. एक पारंपरिक बीमा योजना है|
  2. प्रीमियम भुगतान के दो विकल्प हैं: एकल प्रीमियम (Single Premium) और लिमिटेड प्रीमियम (Limited Premium)
  3. Single Premium विकल्प में आपको केवल एक बार ही भुगतान करना होता है|
  4. लिमिटेड प्रीमियम विकल्प में आपको बच्चे की 18 वर्ष की आयु तक भुगतान करना होता है|
  5. पालिसी की अवधि (Policy Term): बच्चे की 21 वर्ष की आयु तक
  6. न्यूनतम बीमा राशि (Minimum Sum Assured):  1 लाख रुपये
  7. अधिकतम बीमा राशि (Maximum Sum Assured): करोड़ रुपये
  8. जीवन बीमा माता या पिता (proposer) के जीवन पर है। ध्यान दें ऐसे प्लान, जिसमें बीमा बच्चे के जीवन पर है, कभी न खरीदें|
  9. मृत्यु के अलावा किसी दुर्घटना में माता-पिता की पूर्ण और स्थायी विकलांगता (Total Permanent Disability) होने पर भी बीमा राशि दी जाती है|
  10. लोन सुविधा भी उपलब्ध है|
  11. अधिक प्रीमियम पर रिबेट (rebate) मिलती है|
चाइल्ड प्लान इन सबी
Sbi life insurance child plan smart scholar
बेस्ट चाइल्ड एजुकेशन प्लान
चाइल्ड एजुकेशन प्लान
Child education plan in hindi
sbi चाइल्ड इंश्योरेंस
एसबीआई चाइल्ड इंश्योरेंस
सौजन्य: SBI स्मार्ट चेम्प प्रोडक्ट ब्रोशर

एसबीआई लाइफ स्मार्ट चेम्प चाइल्ड इंश्योरेंस प्लान (SBI Life Smart Champ Insurance Plan): परिपक्वता लाभ (Maturity Benefit)

आपको बच्चे की 18 वर्ष की आयु तक प्रीमियम भुगतान करना होता है|

इसके बाद अगले 4 वर्ष तक आपको इंश्योरेंस कंपनी पैसा देती है| यह पैसा कुल 4 वार्षिक किश्तों में दिया जाता है| पहली 3 किश्तें बराबर होती हैं| चौथी किश्त की राशि अधिक हो सकती है|

मान लिए पालिसी खरीदते समय आपकी बेटी की आयु 5 वर्ष है| आपको 13 बार प्रीमियम का भुगतान करना होगा (18 वर्ष – 5 वर्ष)| प्रीमियम भुगतान अवधि 13 वर्ष है और पालिसी अवधि 16 वर्ष है| प्रीमियम भुगतान की समाप्ति के बाद चार वर्ष तक आपको पैसा मिलेगा|

इस पालिसी में आपको Reversionary Bonus मिलता है| इस बोनस की घोषणा हर वर्ष होती है| परन्तु बोनस केवल मेच्योरिटी के समय ही मिलता है| ध्यान दें अंतिम 3 वर्ष में कोई Reversionary बोनस नहीं मिलता| साथ ही अंतिम वर्ष में (जब आपका बच्चा 21 वर्ष का होता है) आपको टर्मिनल बोनस भी मिलता है| ध्यान दें इस बात की कोई गारंटी नहीं है की बोनस कितना मिलेगा|

उस पॉलिसी वर्ष के अंत में, जिसमें आपके बच्चे की आयु 18 वर्ष हुई: बीमा राशि का 25% + निहित बोनस(Vested Reversionary Bonus) का 25%

उस पॉलिसी वर्ष के अंत में, जिसमें आपके बच्चे की आयु 19 वर्ष हुई: बीमा राशि का 25% + निहित बोनस(Vested Reversionary Bonus) का 25%

उस पॉलिसी वर्ष के अंत में, जिसमें आपके बच्चे की आयु 20 वर्ष हुई : बीमा राशि का 25% + निहित बोनस(Vested Reversionary Bonus) का 25%

उस पॉलिसी वर्ष के अंत में, जिसमें आपके बच्चे की आयु 21 वर्ष हुई : बीमा राशि का 25% + निहित बोनस(Vested Reversionary Bonus) का 25% + टर्मिनल बोनस

ध्यान दें, अगर आप चाहें तो बच्चे की 18 वर्ष की आयु के बाद सारा पैसा एक साथ भी ले सकते हैं| उस समय आपकी भविष्य की किश्तों को 6.5% के डिस्काउंट रेट पर ले सकते हैं|


एसबीआई लाइफ चाइल्ड इंश्योरेंस प्लान (SBI Life Smart Champ Insurance Plan): Death Benefit (मृत्यु लाभ)

यह भी बहुत ज़रूरी है|

जब तक आप हैं, तब तक तो आप किसी न किसी तरह निवेश करते ही रहेंगे|

परन्तु अगर आपको कुछ हो जाता है, तब बच्चों की पढाई के लिए निवेश कैसे जारी रहेगा?

इसलिए किसी भी चाइल्ड इंश्योरेंस प्लान या चाइल्ड एजुकेशन प्लान में यह पहलु बहुत महत्वपूर्ण होता है|

पालिसी अवधि की दौरान proposer (माता या पिता) की मृत्यु (Death) होने की स्तिथि में या किसी दुर्घटना में पूर्ण और स्थायी रूप से विकलांग (Total Permanent Disability in an Accident) होने पर:

  1. आपके परिवार की बीमा राशि दे दी जायेगी|
  2. भविष्य के सभी प्रीमियम माफ कर दिए जायेंगे| (Premium Waiver)
  3. प्रीमियम माफ़ होने के बाद भी आपकी पालिसी में बोनस जुड़ते रहेंगे|
  4. मेच्योरिटी के समय पूरा बेनिफिट मिलेगा| माता या पिता की मृत्यु पर मिलने वाले पालिसी लाभ से मेच्योरिटी बेनिफिट पर कोई असर नहीं पड़ता|

किसी एक्सीडेंट में होने वाली विकलांगता के असर को कम न आंके| पूर्ण विकलांगता (दोनों हाथ की हानि, दोनों पैर की हानि या दोनों आँखों की हानि) की वजह से आपकी आय क्षमता पर बहुत असर पड़ सकता है|

मेरे अनुसार योजना की डिजाईन अच्छी है| बच्चों की पालिसी ऐसी ही होनी चाहिए| माता या पिता (proposer) की मृत्यु की स्थिति में परिवार को कुछ एकमुश्त राशि मिलती है। आगे के प्रीमियम माफ़ कर दिए जाते हैं। परन्तु इससे बच्चों की पढाई के लिए निवेश पर कोई असर नहीं पड़ता| आपको बोनस मिलते रहते हैं| उसके बाद, मेच्योरिटी बेनिफिट भी पूरा मिलता है|

अब देखते हैं की एसबीआई स्मार्ट चेम्प प्लान में रिटर्न कैसे मिलते हैं| एक उदहारण की सहायता से समझते हैं|

उदाहरण: एसबीआई स्मार्ट चेम्प चाइल्ड प्लान

आपकी उम्र 35 वर्ष है। आप 6 साल की बेटी की शिक्षा के लिए इस प्लान में निवेश करते हैं| आप लिमिटेड प्रीमियम विकल्प का चुनाव करते हैं| बीमा राशि (Sum Assured) 5 लाख रुपये रखते हैं|

वार्षिक प्रीमियम 41,410 रुपये होगा। GST के बाद पहले वर्ष में प्रीमियम 43,273 रुपये होगा। दूसरे वर्ष से वार्षिक प्रीमियम 42,341 रुपये होगा।

आपको 12 वर्ष तक (18- 6) के लिए प्रीमियम देना होगा। आपको 15 साल (पॉलिसी अवधि) के लिए जीवन बीमा मिलेगा।

मान लिए आप 1 मार्च 2014 को योजना खरीदी। आपको 12 वार्षिक किश्तों का भुगतान करना होगा। अंतिम किश्त का भुगतान 1 मार्च, 2025 को किया जाएगा। जीवन बीमा 1 मार्च, 2029 तक मिलेगा।

बीमा कंपनी 1 मार्च 2026, 1 मार्च  2027, 1 मार्च  2028 और 1 मार्च 2029 पर भुगतान करेगी !

sbi चाइल्ड इंश्योरेंस प्लान
एसबीआई स्मार्ट चेम्प इन्शुरन्स प्लान
sbi smart champ
चाइल्ड इन्शुरन्स प्लान
Lic child plan in hindi
Sbi child plan in hindi
Sbi life insurance child plan in hindi
सौजन्य: एसबीआई चाइल्ड इन्शुरन्स प्रोडक्ट ब्रोशर

ध्यान दें इस योजना में रिटर्न की गारंटी नहीं है| बोनस बीमा कंपनी के परफॉरमेंस पर निर्भर करता है| इसलिए पक्के से कह पाना मुश्किल है की आपको मेच्योरिटी पर कितनी राशि मिलेगी|

आप देख सकते हैं की 5 लाख रूपए की बीमा राशि है| तो 18 वर्ष की आयु पूरा होने के पालिसी वर्ष के अंत में 1.25 लाख रुपये तो मिलेंगे ही| 19, 20 और 21 वर्ष की आयु पूरा होने पर भी इतना तो मिलेगा ही| बचा हुआ बोनस पर निर्भर करता है|

ऊपर इमेज में आप देख सकते हैं की दो समीकरण बताये गए हैं| पहले जब इंशोयरेंस कंपनी 4% रिटर्न कमाती है, दूसरा जब इंश्योरेंस कंपनी 8% रिटर्न कमाती है| मेरे अनुसार, जिस तरह के निवेश इस प्लान में होंगे 8% रिटर्न एक अच्छा रिटर्न है|

ऐसे में आपको क्या रिटर्न मिलेगा?

अगर 3% का reversionary बोनस मिलता है, तो हर वर्ष का बोनस हो गया 15,000 रुपये (5 लाख X 3%)| चित्रण के अनुसार टर्मिनल बोनस 27,000 रुपये का है|

ऐसे में आपको 18 वर्ष की आयु पूरा होने पालिसी के अंत में 1.7 लाख रुपये मिलेंगे| 19 और 20 वर्ष के अंत में भी इतना ही मिलेगा| 21 वर्ष की आयु पर 1.97 लाख रुपये मिलेंगे|

रिटर्न हुआ 4.05% p.a.|

एक लम्बी अवधि के निवेश के लिए यह अच्छा रिटर्न नहीं है|

अगर आप टर्म इंश्योरेंस की सहायता से जीवन बीमा लिया होता और बची हुई राशि पीपीएफ में निवेश करी होती, तो आपको बीमा भी अधिक मिलता और रिटर्न भी बेहतर मिलता|

पीपीएफ में अभी 8% p.a. की ब्याज दर मिलती है| आप (35 वर्षीय व्यक्ति, 15 वर्ष पालिसी) 50 लाख का जीवन बीमा और 25 लाख का disability कवर का टर्म इंश्योरेंस प्लान 7,000 रुपये का वार्षिक प्रीमियम दे कर खरीद सकते हैं| अगर आप बची हुई राशि PPF में निवेश करते हैं, तब कहीं अधिक राशि जमा कर पायेंगे| अधिक बीमा और बेहतर रिटर्न।

आपको क्या करना चाहिये?

इस SBI चाइल्ड इंश्योरेंस प्लान की डिजाईन अच्छी है, परन्तु रिटर्न बहुत ही कम हैं| इसलिए इस प्लान में अपने बच्चों की पढाई के लिए निवेश न करें|

बेहतर होगा की एक टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीदें| उसमें permanent disability राइडर जोड़ लें| निवेश किए लिए PPF या किसी दूसरे निवेश उत्पाद (म्यूच्यूअल फण्डसुकन्या समृद्धि, इत्यादि) में निवेश करें|

Contactus

Jai Bhagwan
मो 9728744775

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट